चंबा की बेटी सीमा को मुख्य अतिथि का सम्मान, कहा—जिले का प्यार ही मेरी ताकत
चंबा, 06 अक्टूबर 2026।
जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित कर सम्मानित किए जाने पर धाविका सीमा कुमारी ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।
सीमा कुमारी ने कहा कि अपने ही जिले में खिलाड़ियों के बीच मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि चंबावासियों से मिलने वाला प्यार और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने युवा खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
सीमा ने कहा कि जिले के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन, अवसर और निरंतर मेहनत की।
उड़नपरी सीमा Tribal Live News @topfans
Chamba, Chamba | Oct 6, 2026