ग्वालियर गिर्द: जरूरतमंद महिलाएं ‘शक्ति दीदी’ बनकर हो रहीं आत्मनिर्भर, अब तक 132 महिलाएं बनीं
कभी रोजगार की तलाश में घर की चौखट तक सीमित रहने वाली अपनों से उपेक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरतमंद महिलाएं पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलीवरी की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। ग्वालियर जिले में ‘शक्ति दीदी’ के रूप में हुआ नवाचार महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बन गया है। बुधवार को जिले की 5 और जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनीं।