ओढ़नी डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय युवक अंकुश राज का शव सोमवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव पानी से बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक के डूबने की घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था और परिजन उसकी सलामती की उम्मीद लगाए हुए थे।