Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

गायत्री शक्तिपीठ खरसिया का 27वां वार्षिकोत्सव 16 जुलाई को, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा संगीतमय दीप महायज्ञ खरसिया। गायत्री शक्तिपीठ में प्राण प्रतिष्ठा के 27वें वार्षिक उत्सव का आयोजन रथ द्वितीया के पावन अवसर पर 16 जुलाई, गुरुवार को किया जाएगा। संध्या 7 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय दीप महायज्ञ सम्पन्न होगा। यह यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि बृजमोहन जी द्वारा कराया जाएगा। यज्ञ एवं आरती के पश्चात अमृत रूपी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भागवत प्रवक्ता एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक कुमार जी मुगलीपाली, बरमकेला उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग जी एवं श्रीमती ममता गर्ग जी गरिमामय उपस्थिति देंगे। यह शक्तिपीठ खरसिया के हृदय स्थल पर स्थित है। यहां मां गायत्री, मां लक्ष्मी एवं मां दुर्गा की भव्य सुंदर प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ आदरणीय डॉक्टर श्री प्रणब पंड्या के कर कमलों द्वारा आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया, संवत 2056 को सम्पन्न हुई थी। मंदिर में परमपूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा जी एवं माता भगवती देवी शर्मा की प्रतिमा भी विराजमान है। ▪️भक्तों से है आग्रह.. गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने सभी माताओं, बहनों एवं भाइयों से परिवार सहित पधारकर माताओं का दर्शन कर संगीतमय दीप महायज्ञ में सहभागिता निभाने एवं प्रसाद ग्रहण कर जीवन धन्य बनाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा शक्तिपीठ पर जप, साधना एवं गायत्री यज्ञ की ऊर्जा विद्यमान है। आप अपनी मनोकामना मां से मांगकर अवश्य देखें, मां अवश्य सुनती हैं। इस भक्तिपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष श्विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप कबुलपुरिया, सचिव राकेश गर्ग, सहसचिव अंकित बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित बंसल, उप प्रबंधक ट्रस्टी जयप्रकाश अग्रवाल, उप प्रबंधक पवन अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य तन-मन-धन से लगे हुए हैं।

Kharsia, Raigarh | Jul 12, 2026