छतरपुर नगर: खजुराहो में नाबालिग से लैंगिक शोषण के आरोप में टॉफी का लालच देने वाला वृद्ध गिरफ्तार
खजुराहो थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के लैंगिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि वृद्ध व्यक्ति ने टॉफी का लालच देकर बच्ची के साथ वारदात की। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। एसपी ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया है