गाली-गलौज और मारपीट के आरोप, महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली दयावती राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरेंद्रपाल राजपूत पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
आवेदन के मुताबिक, खेत में मवेशी चले जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और डंडे से मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
नोट: ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।