बस्ती: एंटी रोमियो टीम ने कप्तानगंज में चलाया सघन चेकिंग अभियान, 28 मनचलों से पूछताछ
*बस्ती, 05 अक्टूबर 2026।* मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम बस्ती द्वारा जनपद के स्कूल-कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड *म0उ0नि0 शाइस्ता* के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज क्षेत्र के माँ गायत्री डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज, कस्बा कप्तानगंज, वायरलेस चौराहा, महाराजगंज चौराहा व कोचिंग सेंटरों के आस-पास मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान महिला दुकानदारों से भी जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली, लेकिन अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 28 व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 01 मनचले से माफीनामा भरवाया गया। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण भी किया गया।
जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम की प्रभारी *शाइस्ता जी* के नेतृत्व में लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनकी सक्रियता और सख्ती से बेटियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। मिशन शक्ति को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में शाइस्ता जी की टीम की भूमिका काबिले तारीफ है। मनचलों में अब पुलिस का खौफ साफ देखा जा रहा है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 5, 2026