➡️ रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 वाहन किए जप्त
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमले द्वारा सारणी क्षेत्रांतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन ट्रेक्टर कमांक एमपी 48 एए 8021 पर कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस थाना सारणी की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
इसी प्रकार सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ आमला-बोरदेही क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहनों कमशः ट्रेक्टर क्रमांक आरजे 54 आरए 0797 व बिना नंबर जॉनडियर ट्रेक्टर एवं मुलताई क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन महिन्द्रा ट्रेक्टर 555 बिना नंबर को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। खनिज विभाग बैतूल द्वारा कुल 04 वाहनों को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड की 1,20,000 की राशि प्रस्तावित की गई है।
उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Mineral Resources, MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
1 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026