सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ से सजा पटेल मैदान...
76 डायमीटर की विशाल रंगोली ने दिया जनभागीदारी का संदेश...
समस्तीपुर : बिहार सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग की निर्धारित गतिविधियों के क्रम में शहर के पटेल मैदान में 76 डायमीटर की विशाल रंगोली ‘सेवा के रंग’ का निर्माण किया गया। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत निर्धारित ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ थीम को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया। विशाल रंगोली ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निकाय की कार्ययोजना के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना तथा ‘सेवा’ को जनभागीदारी से जोड़ना है।
अभियान की निर्धारित थीम ‘सेवा मेरा योगदान—सेवा के रंग, आभार एवं कम्पोस्टिंग’ के अनुरूप आयोजित इस गतिविधि ने सार्वजनिक स्थल पर नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सेवा के रंग’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना है।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_के_रंग
#स्वच्छता_में_सहभागिता
#जनभागीदारी
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Oct 7, 2026