नवगछिया के तेतरी गांव से एक दलित विधवा महिला के घर उजाड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नूतन देवी, स्वर्गीय नरेश पासवान की बहू, का कहना है कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से उक्त जमीन पर चौकीदार के रूप में रहकर अपना जीवन बिता रही थीं।
नूतन देवी का आरोप है कि उनके भैसुर, देवर और गौतनी ने उन्हें घर से बेघर कर दिया और उनका आशियाना उजाड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही हैं और प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।