लवकुशनगर: संजय नगर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन गंभीर घायल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 28, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों को सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।