ईद मिलाद उन नबी व रक्षाबंधन के अवसर पर तीसरा *विशाल_रक्तदान_शिविर* का आयोजन --
बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक मे रक्त की कमी को देखते हुए मुस्लिम समाज श्रीनगर द्वारा ईद मिलाद उन नबी व रक्षाबंधन के अवसर पर आज को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर मे 105 युवा/युवातियों के रक्तदान होने पर ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा स्टोरेज की समस्या होने पर रक्तदान के इक्छुक करीब 20 रक्तदाता रक्तदान करने से वंचित रह गये ।
मस्जिद परिसर मे हुए रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओ,वरिष्ठ नागरिकगणो व प्रशासन का सहयोग लिया गया।सुबह से ही रक्तदान करने वालों की लम्बी कतार मस्जिद प्रांगण मे लग गयी थी।बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश के नेतृत्व उनकी पूरी टीम सुबह से शाम तक रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे जुटी रही।
इस अवसर पर परवेज़ अहमद, ज़ामीन अंसारी,नजमुल राव, जावेद हैदर, जावेद अहमद, वकील अहमद, अकील, मुकीम, गुलफाम, लक्की,शाकिर,फरमान, पप्पू, शाह आलम
इरशाद,शमीम अहमद आदि शामिल थे