Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेंगरा पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक पर जिला पदाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित औरंगाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारुण प्रखंड अंतर्गत टेंगरा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा टेंगरा पंचायत सरकार भवन से शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ‘शहीद सिपाही संतोष साव अमर रहें’ के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। स्मारक स्थल पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव जी को नमन करते कहा कि वे 161वीं बटालियन में कांस्टेबल के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। दिनांक 25 जून 2016 को अपने साथियों के साथ ड्यूटी से लौटने के दौरान आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। अचानक हुई गोलीबारी एवं बस के अंदर फेंके गए ग्रेनेड के बीच सिपाही संतोष साव ने राष्ट्रसेवा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का बलिदान हम सभी को यह स्मरण कराता है कि आज हम जिस तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ लेकर चलते हैं, उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज टेंगरा पंचायत की इस पावन धरती से हम सभी शहीद संतोष साव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लें कि अपने देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने आमजनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने की अपील की। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Aurangabad, Aurangabad | Aug 13, 2026

MORE NEWS

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेंगरा पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक पर जिला पदाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित औरंगाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारुण प्रखंड अंतर्गत टेंगरा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा टेंगरा पंचायत सरकार भवन से शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ‘शहीद सिपाही संतोष साव अमर रहें’ के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। स्मारक स्थल पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव जी को नमन करते कहा कि वे 161वीं बटालियन में कांस्टेबल के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। दिनांक 25 जून 2016 को अपने साथियों के साथ ड्यूटी से लौटने के दौरान आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। अचानक हुई गोलीबारी एवं बस के अंदर फेंके गए ग्रेनेड के बीच सिपाही संतोष साव ने राष्ट्रसेवा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का बलिदान हम सभी को यह स्मरण कराता है कि आज हम जिस तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ लेकर चलते हैं, उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज टेंगरा पंचायत की इस पावन धरती से हम सभी शहीद संतोष साव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लें कि अपने देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने आमजनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने की अपील की। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। - Aurangabad News