#Balrampur ! देवीपाटन मेले में सूचना विभाग की अनूठी पहल: प्रदर्शनी के जरिए जन-जन तक पहुंच रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं...
#बलरामपुर ! आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर मेले में इस बार आस्था के साथ-साथ सुशासन और विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश सरकार की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी मेले में आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।
चित्रों के जरिए दिखाई गई विकास यात्रा
सूचना विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से सजाया गया है। आकर्षक चित्रों और संक्षिप्त विवरण के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है:
महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और महिला स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी।
किसान व ग्रामीण विकास: अन्नदाताओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का खाका।
युवा व रोजगार: कौशल विकास मिशन, स्वरोजगार प्रोत्साहन और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की झलक।
इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुरक्षा: सुदृढ़ सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रदर्शन।
पात्रों को मिल रही योजनाओं की जानकारी
मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच यह प्रदर्शनी जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रदर्शनी के जरिए आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी सीधे आम जन तक पहुंचाई जा रही है।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना लक्ष्य
विभाग का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि हर पात्र नागरिक इसका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सके। देवीपाटन मेला अब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति और सुशासन को दर्शाने का एक बड़ा मंच बन गया है।