सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कल्पवास मेले एवं दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने जीरोमाइल से सिमरिया घाट तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं चकिया के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को खराब सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने, थर्मल के समीप डायवर्सन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर मिट्टी भराई कर हल्के वाहनों के परिचालन योग्य बनाने तथा आईओसीएल के रात्रिकालीन कंसाइनमेंट का सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जाम की समस्या के समाधान एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा, ताकि कल्पवास मेला एवं दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
IPRD Bihar
बेगूसराय पुलिस
#begusarai
#cmsamrat
3 views | Begusarai, Bihar | Oct 11, 2026