*जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ शुभारंभ*
*जीविका दीदी को मिल रहा रोजगार का साधन : डीएम*
*. मनसाही प्रखंड के हफलागंज में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र*
*जीविका स्वयं सहयता समूह की दीदियाँ बन रहीं उद्यमी, जीविका सुधा बिक्री केंद्र की थाम रहीं बागडोर*
कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड के हफलागंज में सोमवार को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने फीता काटकर जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।
जिला पदाधिकारीने शुभारंभ पर इस केंद्र की संचालिका को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कटिहार जिला के सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोला जाएगा।
कटिहार के मनसाही प्रखंड अंतर्गत हफलागंज में पहला "जीविका सुधा बिक्री केंद्र" का शुभारम्भ श्री आशुतोष द्विवेदी (भा. प्र. से.) जिलाधिकारी कटिहार के द्वारा फीता काटकर किया गया.
जीविका संकुल संघ के द्वारा द्वारा इस बिक्री केंद्र हेतु मंजू देवी, जीविका दीदी का चयन किया गया है. शुभारम्भ के मौके पर उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन में जीविका वेहतर भूमिका निभा रही है. इस हेतु चयनित लाभुक को जीविका द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रु. का लाभ दिया जा रहा है जिससे सुधा केंद्र आसानी से स्थापित हो रही है. जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जिन लाभुकों का चयन हो गया है उन्हें भी कम्फेड द्वारा शीघ्रता से यह बिक्री केंद्र स्थापित कराया जाएगा.
लोगों को इस केंद्र के माध्यम से सुधा का विभिन्न उत्पादआसानी से मिल सकेगा. बिहार सरकार के इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को औऱ बल मिलेगा महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा.
कार्यक्रम में इन्द्र शेखर इन्दु, डी पी एम, जीविका, लिली कुमारी, वाई पी, लाइवस्टॉक, प्रिया राज, बी पी एम मनसाही, कम्फेड प्रतिनिधि सहित दर्जनों जीविका दीदियाँ औऱ ग्रामीण मौजूद रहे.
*जीविका दीदियों के रोजगार की दिशा में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है* ।
जीविका और कॉम्फेड (सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में चयनित लाभार्थियों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर संचालित की जाएगी।
लाभार्थी जीविका दीदी ने बताया कि उन्हें जीविका सुधा बिक्री केंद्र मिलने से घर के पास ही रोजगार का साधन मिल गया है. पहले वे बेरोजगार थीं. जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का लाभ दिया जा रहा है।
जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ ही जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन करेंगी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी जीविका दीदियाँ इस केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की थीं. चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है. उन्हें इस केंद्र की शुरुआत के लिए, 15 हजार रुपये का खुद की पूँजी लगानी है. जीविका सुधा बिक्री केंद्र, कटिहार जिला के ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता की दिशा में ठोस कदम साबित होगा. इस केंद्र से जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहा है. वहीं, पंचायत स्तर पर उपभोगताओं को सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद (दूध, दही, लस्सी, मिठाई इत्यादि) आसानी से उपलब्ध हो रही है. 60 हजार की वित्तीय सहायता से लाभार्थी डीप फ्रीजर, विजी कूलर, प्रचार-प्रसार सामग्री, परिवहन खर्च इत्यादि वहन कर रहे हैं. वहीं, लाभार्थी द्वारा निवेश 15 हजार की राशि से डेयरी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है.
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 31, 2026