सेवा सेतु अभियान के तहत कुरवाई तहसील परिसर में पौधरोपण
कुरवाई तहसील परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत पौधरोपण
..
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुरवाई तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार की उपस्थिति में तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल किया जाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आमजन तक सहज रूप से पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता की। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम से तहसील परिसर में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ ही आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। #Vidisha
12 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026