स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने फहराया देशभक्ति का परचम, जिले भर में निकाली गई 'हर घर तिरंगा' रैली! 🇮🇳✨
'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत जिले भर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा अभूतपूर्व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों की इन सशक्त महिलाओं ने हाथ में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ ग्राम राजगढ़, ग्राम जामखो, ग्राम नागुली (पिछोर), ग्राम बीजरी (बदरवास), कोलारस एवं ग्राम विजयपुर (पिछोर) सहित जिले के विभिन्न गांवों व जनपदों में भव्य रैलियों का आयोजन किया।
#harghartiranga
#shivpuri
183 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026