मुरैना नगर: जिगनी में जलभराव से हाहाकार, गंदे पानी में उतरे ग्रामीण, पाइप खोलने की जद्दोजहद का वीडियो वायरल
जिगनी गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं।भारद्वाज मोहल्ले के पास अम्बाह-पोरसा नेशनल हाईवे पर गंदे पानी की निकासी का छोटा पाइप कचरे से जाम हो गया।शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आज शाम ग्रामीण खुद नाले में उतर गए और पाइप में फंसा कचरा निकालने की कोशिश की।काफी देर मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली।ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।