Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
बलरामपुर: बमुरहीया तालाब से छठ माता की आरती लाइव आरती देखें - Balrampur News
chandrakantsahu
No video available
4
बलरामपुर: बमुरहीया तालाब से छठ माता की आरती लाइव आरती देखें
Balrampur, Balrampur
| Nov 11, 2021
#other
MORE NEWS
आखिर क्या वजह होगी जो इतनी जल्दी अपने ही बयान से पलटी मार, इस तरह का बयान देना पड़ रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही यही परमहंस आचार्य राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध कर रहे सांसद पप्पू यादव का सिर मांग रहे थे। लेकिन आज अचानक से भाजपा का और उनकी नीतियों का इतना विरोध?
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
#बलरामपुर; डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का किया निरीक्षण, उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश... रिपोर्ट-इमरान अली शाह बलरामपुर, 18 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय अड़ार पाकड़ का निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति और मिड-डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नामांकित बच्चों के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए नियमित उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में 112 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 74 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने शिक्षकों को अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से लगातार संवाद कर उन्हें बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। कक्षाओं में पहुंचकर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक प्रगति परखी। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर देते हुए बच्चों की सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची और निर्धारित मेन्यू व मानकों के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। भोजन तैयार करने और वितरण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा प्रत्येक नामांकित बच्चे की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक नेहा सिंह, सहायक अध्यापक प्रबल कुमार और शिक्षा मित्र अनीता पांडे मौजूद रहीं। #balrampur #dmbalrampur
Balrampur, Balrampur | Aug 18, 2026
#बलरामपुर पुलिस कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित, डीआईजी ने दिए कड़े निर्देश... बलरामपुर। #देवीपाटन_परिक्षेत्र_गोण्डा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने सोमवार को बलरामपुर पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इससे पूर्व डीआईजी ने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में डीआईजी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर एवं जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने, गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध संपत्तियों को जब्त करने और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके अलावा, नेपाल सीमा और जनपदीय सीमाओं पर गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश जारी किए गए। डीआईजी शुक्ल ने महिला व बाल अपराधों पर त्वरित संवेदनशील कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण, डायल-112 का रिस्पांस टाइम सुधारने और जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने और बीट पुलिसिंग व पैदल गश्त को प्रभावी बनाने की हिदायत दी। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित एस.आर. मामलों, एससी/एसटी एक्ट की विवेचनाओं, विभागीय जांचों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। #balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026
#बलरामपुर: #इंडो_नेपाल_बॉर्डर पर पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता... बलरामपुर। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान और पैदल गश्त चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसना और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराना है। सोमवार को जनपदीय पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर से सटे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों में गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई। सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय सहयोग पर भी जोर दिया है। गश्त के दौरान ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गो-तस्करी, अवैध वनों की कटान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। #balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026
जनसहभागिता से सुरक्षित बनेगा बलरामपुर: डीआईजी बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस-जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया। बैठक को संबोधित करते हुए डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत व्यापारियों और नागरिकों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी 45 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की अपील की। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण डीआईजी ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया और संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों की तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए किसी भी भ्रामक संदेश को फॉरवर्ड न करने और साइबर सेल को सूचित करने का आग्रह किया। बैठक में भूमि विवाद, महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और नशा विरोधी अभियानों पर भी चर्चा हुई। डीआईजी ने आश्वस्त किया कि हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों की जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी विकास कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बलरामपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। #balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026