#Balrampur ! ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया के विरोध में सड़क पर उतरे उतरौला के अधिवक्ता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर लगाया चक्का जाम
#उतरौला (#बलरामपुर)। ऑनलाइन दाखिल-खारिज (नामांतरण) प्रक्रिया लागू किए जाने के विरोध में उतरौला में अधिवक्ताओं का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को बार एसोसिएशन उतरौला के आह्वान पर वकीलों ने तहसील परिसर से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक जोरदार जुलूस निकाला और चौराहे पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने एंबुलेंस, स्कूली वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से जाने का रास्ता दिया, जिससे मरीजों व विद्यार्थियों को असुविधा नहीं हुई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि मिश्रा के नेतृत्व में एकजुट अधिवक्ताओं ने नई व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संदीप केला मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। एडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम स्थगित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) योगेंद्र शरण शाह, उतरौला क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. जितेंद्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मोहम्मद मुस्लिम खान, अनीसुल हसन, अखिलेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, अभिमन्यु कुमार, अमित श्रीवास्तव, दिनकर श्रीवास्तव, देवेंद्र निषाद, नाजिर मलिक, मनीष पाण्डेय, मोहीबुल्ला खान, आलोक कुमार, मोहसिन इदरीस खान, निजामुद्दीन अंसारी, आशीष कसौधन, इमरान खान, अखिलेश यादव, रश्मि सिंह, आयशा फैजान खान, अतुल यादव, कृष्ण कुमार, अखिल श्रीवास्तव, शहबाज फजल खान, आरिफ खान, विनीश गुप्ता, गजनफर अली, संदीप गुप्ता, सुभाष वर्मा, प्रवेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।