*हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की फिराक में घूम रही गैंग का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार*
*राशमी थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई—गैंग के कब्जे से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार एवं 2 वाहन जब्त*
चित्तौड़गढ़, 05 अक्टूबर 2026। राशमी थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ सदर थाने के ए-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की योजना बना रही गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर मय 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार तथा क्रेटा व स्विफ्ट कार जब्त की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा होना सामने आया है। बदमाशो में दो राशमी जिला चित्तौड़गढ व चार सुरत, गुजरात के है। गैंग ने पूर्व में सुरत गुजरात के बेग के बड़े व्यवसायी कोमिल अनवर अली निवासी उमरा सुरत को सुबह जिम जाते हुए को टक्कर मारकर नीचे गिराया व अपहरण कर एक करोड़ रूपये की फिरौती वसुल की थी। जिस पर सुरत गुजरात पुलिस ने हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया था । सुरत पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने साथियो के साथ मिलकर सुरत, गुजरात पुलिस पर फायरिंग भी की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को थानाधिकारी राशमी गेहरी लाल गुर्जर को को जरिये मुखबिर व जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ के एएसआई सुरज कुमार व हैड़कानि भुपेन्द्र सिंह ने जरिये टेलीफोन सुचना दी की चित्तौड़गढ सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक पिता लोकेश खटीक निवासी सेंगवा हाउसिंग बोर्ड सेंती पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ जिला चित्तौड़गढ को जान से मारने के लिए राहुल खटीक निवासी राशमी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ की गैंग चित्तौड़गढ में हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक को ढुंढ रही है, उक्त गैंग हथियारो से लैस होकर अभी राशमी कस्बे में आ सकते है। वगैरा पर सुचना की गम्भीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर ,रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे (संगठित एवमं गैंगवार जैसे गम्भीर अपराधो की रोकथाम) विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी गंगरार उदय सिंह चुण्डावत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर, पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना राशमी मय जाप्ता के कस्बा राशमी में राहुल खटीक के मकान पर दबिश देकर छः व्यक्तियो को गिरफ्तार करते हुए,
01. राहुल खटीक के कब्जे से एक देशी कट्टा मय दो जिंदा कारतुस
02. अजय भरवाड़ के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर मय दो जिंदा कारतुस
03. चिराग यादव, 04. फैजान उस्मानी, 05. काना रविन्द्र, 06. राहुल कीर के कब्जे से लौहे के धारदार हथियार को जप्त कर घटना में प्रयुक्त दो वाहन "क्रेटा कार व स्विफ्ट कार" को जप्त किया जाकर उक्त गैंग के विरूद्ध संगठीत अपराध की तैयारी व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उक्त गैंग के छः सदस्यो से प्रकरण में संगठित अपराध की कार्य योजना व जप्तशुदा हथियारो, वाहनो के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. राहुल खटीक उर्फ बाबा पुत्र श्री रतनलाल खटीक आयु 26 वर्ष, निवासी राशमी जिला चित्तौड़गढ हाल निवासी हीरा बाग, इन्द्रानगर, बाराक्षा रोड़ पुलिस थाना बाराक्षा जिला सूरत राज्य गुजरात, (अभियुक्त के खिलाफ शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट अपहरण फिरोती के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
2. अजय पुत्र रतना भाई यदुवंशी भरवाड़ आयु 27 वर्ष निवासी कीम, कुरसद रोड़, धन्वतंरी कॉलेज, भरवाड़वास, सूरत पुलिस थाना कीम सूरत जिला सूरत, राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरोती के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
3. चिराग पुत्र गोपाल भाई यादव आयु 27 वर्ष निवासी मकान नं. 130 श्यामजी नगर सोसायटी, थाना सायण सूरत जिला सूरत राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ अपहरण मारपीट फिरौती व एससी एसटी के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
4. काना पुत्र जैना चौहान राजपूत आयु 26 वर्ष निवासी जे 3 कमरा नम्बर 09 अर्चना कूल हरिधाम सोसायटी, पुलिस थाना वराछा जिला सूरत गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ शराब तस्करी व एनडीपीएस एक्ट के कुल दो आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
5. राहुल कीर पुत्र भोनीराम कीर आयु 25 वर्ष निवासी गांव राशमी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरौती का एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
6. फैजान पुत्र नबी खान उस्मानी उम्र 26 साल निवासी मकान नं. 61 पंचवटी रेजिडेंसी सियादला सायण किम रोड़ सूरत पुलिस थाना किम सूरत जिला सूरत राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरौती का एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।)
पुलिस टीमः -
थानाधिकारी राशमी गेहरी लाल गुर्जर, डीएसटी के एएसआई सुरज कुमार, हैडकानि भुपेन्द्र सिंह, राजदीप सिंह , राशमी थाने के हैडकानि हजारी लाल, कांस्टेबल नानू लाल,सुरेश चंद,अर्जुन लाल,विष्णु कुमार,घनश्याम,सुरेश चन्द्र मेनारिया तथा डीएसटी के कांस्टेबल दुर्गाराम,विजय,दीपक
विशेष सहयोगः- डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार हैडकानि भुपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल रामावतार साईबर सैल के द्वारा तकनीकि जानकारी जुटाने से उक्त सुचना समय पर मिली है।
विशेष जानकारीः- गैंग का टारगेट हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक के विरूद्ध भी कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज होकर पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ का "अ" श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। प्रथम दृष्टया उक्त घटना का मुख्य कारण आपसी वर्चस्व की लड़ाई को बताया है।
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026