सिकंदरा: खोजफूल में जहरीले कीड़े के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी ज्योति पत्नी गोविंद सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक से सिकंदरा बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचीं, तभी अचानक सामने से एक जहरीला कीड़ा निकल आया। उसे देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्योति देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सि