ग्वालियर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 किलो 300 ग्राम चांदी बरामद की है। बरामद चांदी में मूर्तियां और ज्वेलरी शामिल है।
दरअसल, 19 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे चोरों ने सब्बल से दुकान का शटर उचकाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई थी।
CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के तार अंतरराज्यीय चोरी के गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और क्या इन्होंने दूसरे राज्यों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express।
📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm
#Gwalior #GwaliorNews #CrimeNews #TheXposeExpress #JewelleryTheft Chori PoliceAction MPNews MadhyaPradesh BreakingNews CrimeUpdate CCTV GwaliorPolice