भरगामा ब्लास्ट पर WeeHours News का बड़ा सवाल: 3 मौतें कन्फर्म, 1 अधजली ला "श मिली… बाकी 2 कहां हैं?
Description:
अररिया के भरगामा में बीते शुक्रवार हुए धमाके के बाद मामले की जांच लगातार जारी है। अररिया SP जितेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार, यह मामला अवैध पटाखा निर्माण से जुड़ा था और प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।
जांच के दौरान पास के धान के खेत से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है- अगर घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, तो बाकी दो मृतकों के शव कहां हैं? क्या उनकी पहचान और बरामदगी को लेकर जांच अभी जारी है? आखिर घटनास्थल से मिले मानव अवशेष और बरामद शव इस पूरे मामले की तस्वीर को कितना स्पष्ट करते हैं?
WeeHours News इसी सवाल की पड़ताल कर रहा है।
#Araria #Bhargama #ArariaBlast #BhargamaBlast #BiharNews #ArariaNews #BreakingNews #WeeHoursNews #BiharBreakingNews #BlastNews #ForensicInvestigation #PatakaFactory #Investigation #LatestNews #BiharNewsToday
Bihar, India | Sep 29, 2026