Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
asifalishahjahanpur
Previous slide
Next slide
*शाहजहांपुर में तिरंगा झंडा लगे पिकअप से डीएपी जब्त:* बिना कागजात ले जाई जा रही थी खाद, चालक बोला-मालिक ने फोन करने को कहा था, पुवायां पुलिस ने पकड़ा था वाहन https://dainik.bhaskar.com/pPoRPK0ID5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Aug 16, 2026
MORE NEWS
शाहजहांपुर अमर शहीद बीरांगना आबंती बाई 196 जयंती धूम धाम से मनाई गई आपको बतादे अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के जिला अध्यक्ष ललितेश शास्त्री की अध्यक्षता में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई जी की 196 जी जयंती, ग्राम पंचायत अकर्रा रसूल पुर में मनाई गई है इस अवसर पर मनोज वर्मा जिला महामंत्री प्रदीप वर्मा जिला संगठन मंत्री हीरालाल वर्मा रामसेवक वर्मा रामनिवास वर्मा विश्वनाथ वर्मा यादव लाल वर्मा हरीराम वर्मा राजकमल वर्मा दाताराम वर्मा रविंद्र कुमार नंदराम वर्मा बृजेन्द्र कुमार वर्मा बबलू वर्मा बिजेंद्र कुमार वर्मा एडबोकेट राज बीर वर्मा तोनी आदि लोग शामिल हुए है आगे की रणनीति क्या है देखिए पूरी रिपोर्ट 🌹❤️✅🚩
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
जलालाबाद में पुलिस ने कांवड़ियों का किया स्वागत, भंडारे का आयोजन कर...see more
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
#cdoshahjahanpur #dmshahjahanpur #facebookvideo #lucknow #शाहजहाँपुर #bareilly # America
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
👉#तिरंगे के रंग में रंगा शाहजहांपुर, संजय गुप्ता की तिरंगा यात्रा में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब #बिजलीपुरा से टाउन हॉल तक गूंजता रहा जय हिंद और वंदे मातरम्, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत #हजारों लोगों की भागीदारी ने रचा राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य, हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा #बाइक रैली और तिरंगों से सजी यात्रा बनी स्वतंत्रता दिवस का आकर्षण, शहर में दिखा देशभक्ति का जुनून #तिरंगे की आन, शान और सम्मान के साथ निकली यात्रा ने कायम की मिसाल शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शाहजहांपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने शहरवासियों के बीच देशप्रेम की नई ऊर्जा भर दी। समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़े हजारों लोगों के जनसैलाब ने इसे शहर की यादगार यात्राओं में शामिल कर दिया। हाथों में लहराते तिरंगे, बाइक रैली और चारों ओर गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे शहर को तिरंगामय कर दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बिजलीपुरा से हुआ। यहां से यात्रा अंटा चौराहा, बेरी चौकी, केरूगंज, चौक, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवा और नागरिक शामिल रहे। आगे-आगे तिरंगे लहराते रहे और पीछे हजारों लोगों का कारवां देशभक्ति के जज्बे के साथ आगे बढ़ता रहा। पूरे मार्ग में जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी दिखाई दी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लोगों ने समाजसेवी संजय गुप्ता का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़कों पर उमड़े जनसैलाब और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच निकल रही यात्रा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। अ देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, इसमें शामिल होने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। शहर के लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर निकलकर यात्रा का स्वागत किया। संजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। टाउन हॉल पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। संजय गुप्ता ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में अंकित गुप्ता, श्रेय गुप्ता, दर्शन सिंह बजाज, प्रदुम्न गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे। Sanjay Gupta- Pipe wale
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026
👉#स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज अजीजगंज में गूंजा देशभक्ति का रंग, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, अजीजगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कक्षा सात की छात्राओं प्राशी, नंदिनी, अंशिका, शबुन आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कक्षा 11 की छात्राओं अंशिका, संध्या, पूजा आदि ने देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक रहे। बच्चों का उत्साह और उनकी प्रतिभा देखकर उपस्थित सभी लोग अभिभूत हो गए।कार्यक्रम के दौरान उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने विद्यार्थियों को देश की आजादी के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के जागरूक नागरिक बनकर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपनी प्रतिभा को निखारें और भविष्य में देश एवं अपने परिवार का नाम रोशन करें।इस अवसर पर संस्था की ओर से रश्मि गुप्ता सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या और सभी अध्यापिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों और उनके उत्साह को देखकर सभी ने उनकी सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईश्वर सभी बच्चों पर अपनी कृपा बनाए रखें और वे इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करें। Neelam Gupta
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026