राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया सद्भावना दिवस
चित्तौडगढ़ 20 अगस्त। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे सूचना क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ति पर राजीव गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया एवं राजीव गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस मनाया गया।
श्रीमाली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होने 18 वर्ष के युवाओ को अपने मतदान का अधिकार दिलाया और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व मे कांग्रेस ने 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा।
इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला महासचिव भारत जोशी,खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हिमांशु सालवी,एडवोकेट सुमित शर्मा,शुभम वैष्णव,आयुष भड़कत्या,विजय त्रिवेदी,पीयूष सालवी, पंकज सुथ