चित्तौड़गढ़ में एमबीडीडी कार-वा का भव्य स्वागत
रक्तदान कर्तव्यम हेतु जनजागरण का संदेश
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रव्यापी अभियान मेघा ब्लड डोनेशन ड्राईव के अंतर्गत रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही विशेष एमबीडीडी कार-वा का चित्तौड़गढ़, आगमन हुआ।
रायपुर, छत्तीसगढ़ से लाडनूं, राजस्थान तक की इस विशेष यात्रा में एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित चार-सीटर कार विभिन्न परिषदों से होकर गुजर रही है। यह कार-वा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता, कॉरपोरेट सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला एक गतिशील जनजागरण अभियान है।
परिषद् द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में अभातेयुप सदस्य तुषार सुराना ने बताया कि एमबीडीडी कार-वा के चित्तौड़गढ़, आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद्, चित्तौड़गढ़ द्वारा टीम में आये ऋषभ छाजेड़, राहुल जैन, प्रतीक जैन, �