जाजमऊ में दर्दनाक हादसा, संविदाकर्मी की मौत
कानपुर के जाजमऊ में बिजली के खंभे पर काम कर रहे 40 वर्षीय संविदाकर्मी रवि कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद रवि करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
#Kanpur #KanpurNews #Jajmau #KanpurPolice #BreakingNews GroundZeroNews कानपुर जाजमऊ हादसा बिजलीहादसा