कानपुर देहात | माती कलेक्ट्रेट
माती मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के गेट नंबर-2 पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।
सपा नेताओं का दावा है कि दो पुतले दहन किए गए, जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि पुतला फूंकने का प्रयास किया गया था, जिसे विफल करने की कोशिश की गई।
रिपोर्ट -दीपक श्रीवास्तव
#KanpurDehat #Mati #SamajwadiParty #SP #ElectionCommission