Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

#डीडवाना_की_धरा_उगलेगी_काला_सोना_जिले_के_ग्रामीण_क्षेत्रों #में_तेल_की_खोज_के_लिए_महा_सर्वे_शुरू #didwana #ki #dhara #u...

Didwana, Nagaur | Mar 20, 2026

MORE NEWS

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल शेरेरां पुलिस चौकी प्रभारी गोदारा के सम्मान में भव्यविदाई समारोह!!

शेरेरां:- आम तोर पर पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच तालमेल बहुत कम देखने को मिलता हैं लेकिन कुछ कर्मयोगी ऐसे भी होते हैं जो कहीं भी रहे उस क्षेत्र को ही अपना घर बना लेते हैं ऐसे ही भावविभोर करने वाला नजारा शेरेरां पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस कार्मिक रामनिवास गोदारा के विदाई समारोह में देखने को मिला!!
गोदारा के स्थानांतरण हो जाने पर रूनिया बासों के युवाओं ने स्वेच्छा के विदाई समारोह का आयोजन किया और उनका साफा और माला पहनाकर सम्मान किया!!
युवाओं ने उनके आमजन की सुरक्षा और हिफाजत के साथ क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की!!
गोदारा ने अपने विदाई संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करके समाज में अच्छा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया और क्षेत्र के लोगों को हर संभव कानूनन सहयोग करने का भरोसा दिलाया!!

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल शेरेरां पुलिस चौकी प्रभारी गोदारा के सम्मान में भव्यविदाई समारोह!! शेरेरां:- आम तोर पर पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच तालमेल बहुत कम देखने को मिलता हैं लेकिन कुछ कर्मयोगी ऐसे भी होते हैं जो कहीं भी रहे उस क्षेत्र को ही अपना घर बना लेते हैं ऐसे ही भावविभोर करने वाला नजारा शेरेरां पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस कार्मिक रामनिवास गोदारा के विदाई समारोह में देखने को मिला!! गोदारा के स्थानांतरण हो जाने पर रूनिया बासों के युवाओं ने स्वेच्छा के विदाई समारोह का आयोजन किया और उनका साफा और माला पहनाकर सम्मान किया!! युवाओं ने उनके आमजन की सुरक्षा और हिफाजत के साथ क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की!! गोदारा ने अपने विदाई संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करके समाज में अच्छा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया और क्षेत्र के लोगों को हर संभव कानूनन सहयोग करने का भरोसा दिलाया!!

Didwana, Nagaur | Aug 18, 2026

#मवेशियों_की_चपेट_में_आने_से_दो_जन_हुए_गंभीर_घायल_एक #घायल_को_किया_गया_हायर_सेंटर_रेफर_आए_दिन_हादसे

#maveshiyo #ki #chapet #me #aane #se #do #jan #huye #gabhir #ghayal #ek #ghayal #ko #kiya #gaya #hayar #sentar #refar #aaye #din #hadse #news #didwananews

#मवेशियों_की_चपेट_में_आने_से_दो_जन_हुए_गंभीर_घायल_एक #घायल_को_किया_गया_हायर_सेंटर_रेफर_आए_दिन_हादसे #maveshiyo #ki #chapet #me #aane #se #do #jan #huye #gabhir #ghayal #ek #ghayal #ko #kiya #gaya #hayar #sentar #refar #aaye #din #hadse #news #didwananews

Didwana, Nagaur | Aug 17, 2026

#डीडवाना_कलेक्ट्रेट_मे_नशा_मुक्ति_की_दिलाई_शपथ_कलेक्टर #बोले_जिले_को_नशा_मुक्त_बनाना_सभी_की_जिम्मेदारी

#didwana #collctor #me #nasha #mukti #ki #dilai #shapath #collctor #bole #jile #ko #nasha #mukat #bnana #sabhi #ki #jimmedari #news #didwanajila

#डीडवाना_कलेक्ट्रेट_मे_नशा_मुक्ति_की_दिलाई_शपथ_कलेक्टर #बोले_जिले_को_नशा_मुक्त_बनाना_सभी_की_जिम्मेदारी #didwana #collctor #me #nasha #mukti #ki #dilai #shapath #collctor #bole #jile #ko #nasha #mukat #bnana #sabhi #ki #jimmedari #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Aug 17, 2026

#डीडवाना_कुचामन_जिले_के_नगरीय_निकायों_में_वार्ड_आरक्षण #की_लॉटरी_जानिए_किस_निकाय_में_कौन_सा_वार्ड_आरक्षित

#didwanakuchaman #jile #ke #nagariy #nikayo #me #word #aarkshan #ki #lotari #janiye #kis #nikay #me #kon #sa #word #aarkshit #news #didwanajila

#डीडवाना_कुचामन_जिले_के_नगरीय_निकायों_में_वार्ड_आरक्षण #की_लॉटरी_जानिए_किस_निकाय_में_कौन_सा_वार्ड_आरक्षित #didwanakuchaman #jile #ke #nagariy #nikayo #me #word #aarkshan #ki #lotari #janiye #kis #nikay #me #kon #sa #word #aarkshit #news #didwanajila

Didwana, Nagaur | Aug 17, 2026

भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ आयोजित, 45 सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व

डीडवाना। भारत विकास परिषद् की डीडवाना मुख्य शाखा के तत्वावधान में नवीन विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। शाखा मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित समारोह में विवेकानंद शाखा के 45 सदस्यों ने परिषद् की सदस्यता की शपथ ली। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने विवेकानंद शाखा के सभी 45 सदस्यों का परिचय करवाते हुए उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नई युवा शाखाओं की आवश्यकता एवं उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के नाम पर इस नवीन शाखा का नाम विवेकानंद शाखा रखा गया है।

*नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ*
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने विवेकानंद शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर निखिल मित्तल, सचिव पद पर रणजीत सिंह राठौड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर भरत टाक ने शपथ ग्रहण की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने नवीन शाखा के सदस्यों को भारत विकास परिषद की रीति-नीति, संस्कार, सेवा एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल ने नई शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शाखा संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों एवं परिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

*नई शाखा को ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी जितेन्द्र सिंह जोधा ने नवीन शाखा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवेकानंद शाखा को मुख्य शाखा की तरह ही सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों को मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्य शाखाध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने विवेकानंद शाखा के गठन के लिए क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन एवं जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य शाखा द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों की जानकारी देते हुए नवीन शाखा के सदस्यों को इन गतिविधियों से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। लाडनूं शाखा से पधारे शाखा के परामर्श मंडल सदस्य हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने नवीन शाखा को आशीर्वाद स्वरूप प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निरंतर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
नवीन शाखा के अध्यक्ष निखिल मित्तल एवं सचिव रणजीत सिंह राठौड़ ने मुख्य शाखा, उपस्थित अतिथियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि विवेकानंद शाखा सेवा, संस्कार एवं संगठन के कार्यों को पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ाते हुए शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। मुख्य शाखा के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बगड़िया ने शाखा का वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

*क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत*
समारोह में पधारे सभी प्रांतीय दायित्वधारियों एवं अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक संपर्क शिव कुमार शर्मा, प्रांतीय संयोजक संस्कार दिव्या माथुर, प्रांतीय अंकेक्षक नितेश माथुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी गोविंद व्यास एवं जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ सहित परिषद के अनेक दायित्वधारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शाखा सचिव सुरेंद्र सोनी ने किया।

*तीज के अवसर पर मातृशक्ति ने मनाया लहरिया उत्सव*
विवेकानंद शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह से पूर्व भारत विकास परिषद की संपूर्ण मातृशक्ति द्वारा तीज पर्व के उपलक्ष्य में भव्य लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी मातृशक्ति ने उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लहरिया उत्सव में महिलाओं के लिए नृत्य, गीत-संगीत, क्विज प्रतियोगिता, झूला झूलने सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए तीज पर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने पारंपरिक संस्कृति, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास एवं भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ आयोजित, 45 सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व डीडवाना। भारत विकास परिषद् की डीडवाना मुख्य शाखा के तत्वावधान में नवीन विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। शाखा मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित समारोह में विवेकानंद शाखा के 45 सदस्यों ने परिषद् की सदस्यता की शपथ ली। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने विवेकानंद शाखा के सभी 45 सदस्यों का परिचय करवाते हुए उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नई युवा शाखाओं की आवश्यकता एवं उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के नाम पर इस नवीन शाखा का नाम विवेकानंद शाखा रखा गया है। *नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ* कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने विवेकानंद शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर निखिल मित्तल, सचिव पद पर रणजीत सिंह राठौड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर भरत टाक ने शपथ ग्रहण की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने नवीन शाखा के सदस्यों को भारत विकास परिषद की रीति-नीति, संस्कार, सेवा एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल ने नई शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शाखा संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों एवं परिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। *नई शाखा को ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी जितेन्द्र सिंह जोधा ने नवीन शाखा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवेकानंद शाखा को मुख्य शाखा की तरह ही सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों को मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्य शाखाध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने विवेकानंद शाखा के गठन के लिए क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन एवं जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य शाखा द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों की जानकारी देते हुए नवीन शाखा के सदस्यों को इन गतिविधियों से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। लाडनूं शाखा से पधारे शाखा के परामर्श मंडल सदस्य हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने नवीन शाखा को आशीर्वाद स्वरूप प्रेरक उद्बोधन देते हुए सभी सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निरंतर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नवीन शाखा के अध्यक्ष निखिल मित्तल एवं सचिव रणजीत सिंह राठौड़ ने मुख्य शाखा, उपस्थित अतिथियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि विवेकानंद शाखा सेवा, संस्कार एवं संगठन के कार्यों को पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ाते हुए शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। मुख्य शाखा के कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बगड़िया ने शाखा का वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। *क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत* समारोह में पधारे सभी प्रांतीय दायित्वधारियों एवं अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक संपर्क शिव कुमार शर्मा, प्रांतीय संयोजक संस्कार दिव्या माथुर, प्रांतीय अंकेक्षक नितेश माथुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी गोविंद व्यास एवं जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ सहित परिषद के अनेक दायित्वधारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शाखा सचिव सुरेंद्र सोनी ने किया। *तीज के अवसर पर मातृशक्ति ने मनाया लहरिया उत्सव* विवेकानंद शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह से पूर्व भारत विकास परिषद की संपूर्ण मातृशक्ति द्वारा तीज पर्व के उपलक्ष्य में भव्य लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी मातृशक्ति ने उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। लहरिया उत्सव में महिलाओं के लिए नृत्य, गीत-संगीत, क्विज प्रतियोगिता, झूला झूलने सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए तीज पर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने पारंपरिक संस्कृति, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास एवं भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Didwana, Nagaur | Aug 17, 2026