जमुई जिले के मलयपुर बाईपास में शुक्रवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार ADM के स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट कंपाउंडर बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद फॉरेन ADM की स्कार्पियो से ही घायल कंपाउंडर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर आरसी प्रसाद पहुंचे और घायल कंपाउंडर का इलाज शुरू किया गया।