➡️ जनसुनवाई में हुई 200 आवेदनों पर कार्यवाही
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 200 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीएम श्री रोहित वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 200 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
#jansamparkMP #sagar
7 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026