Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image

साइकिल पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, कुनकुनी स्कूल में हुआ साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण ▪️सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश खरसिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुनी में मंगलवार को शालेय परिवार के तत्वावधान में सरस्वती साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रायगढ़ रविन्द्र प्रकाश गवेल उपस्थित रहे। उनके द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ अंचल की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराकर शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर श्रीमती सत बाई छोटेलाल पटेल जिला पंचायत सदस्य, सेत कुमार राठिया बीडीसी, श्रीमती भानुप्रिया नीरज राठिया सरपंच के साथ शिक्षा विभाग से खरसिया बीआरसी प्रदीप साहू के अलावा भोजसिंह राठिया, दिनेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल सहित संकुल प्राचार्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kharsia, Raigarh | Jul 11, 2026