भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भोटा में आयोजित
बड़सर
भोटा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला हमीरपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देशटा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
किसानों के हितों की आवाज़ को मजबूती देने, संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा किसान मोर्चा निरंतर आगे बढ़ रहा है।