रीवा: इतिहास में पहली बार क्यूटी जलप्रपात का विहंगम दृश्य, महाना नदी उफान पर
रीवा-कटरा-प्रयागराज मार्ग पर महाना नदी का पुल जलमग्न होने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। इतिहास में पहली बार महाना नदी का पानी क्यूटी के सूखे और नदी वाले दोनों वाटरफॉल तक पहुँच गया है। तेज बहाव के बावजूद ऐतिहासिक शिव मंदिर सुरक्षित है।