प्रेमानंद महाराज जी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,लेकिन किसी संत के जीवन और परिस्थितियों को समझे बिना उन पर टिप्पणी करना कितना उचित है?
इन दिनों एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में रसिक दुलारी पहले छत पर बैठे कुछ सोचते नजर आते हैं। फिर अचानक लेट जाते हैं और कुछ ही देर बाद एकाएक उठकर नीचे कूद जाते हैं।
आखिर उस पल उनके मन में क्या चल रहा था? ऐसी कौन-सी परिस्थिति या मजबूरी थी, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया?
फिलहाल वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।
सवाल सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि उस पूरी घटना के पीछे की सच्चाई जानने का है।
प्रेमानंद महाराज जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों के लिए यह मामला भावनात्मक भी है।