*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 कलसिया नहर किनारे गौवंश अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी!!*
*👉🏾👉🏾 सूचना पर बजरंग दल-विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, पुलिस ने कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलसिया में नहर के किनारे कथित गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री मनीष योगाचार्य भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी और घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए तथा अवशेष यहां तक कैसे पहुंचे, इसकी पड़ताल कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को मामले में जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद मौके पर मिले अवशेषों को वहां से हटाकर नियमानुसार दबाया गया।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस द्वारा अवशेषों की पहचान और घटना के कारणों की जांच किए जाने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान मनीष योगाचार्य (विहिप विभाग सह मंत्री), योगेश चौहान (जिला मंत्री), अनुज सैनी (जिला संयोजक), सन्नी कश्यप (जिला सह मंत्री), रजत शर्मा (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), अमित कश्यप (जिला सह संयोजक), अनुज कश्यप (प्रखंड संयोजक) सहित मुकुल राणा, अमित राणा, अरुण कश्यप, सचिन शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे!!_
Saharanpur Police News 7 सच्चाई के साथ हरदम Vishva Hindu Parishad -VHP Manish Yogacharya Yogesh Chauhan हरीश कौशिक बजरंगदल Rohit Pradhan #सहारनपुर #बेहट #कलसिया #गौवंशअवशेष #गौवंश #बजरंगदल #विश्वहिंदूपरिषद #VHP #BajrangDal #हिंदूसंगठन #सहारनपुरपुलिस #बेहटपुलिस #पुलिसकार्रवाई #कड़ीकार्रवाई #कलसियानहर #Saharanpur #Behat #SaharanpurPolice #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस #सच्चाई_के_साथ_हरदम