गनोड़ा में खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के गनोड़ा कस्बे में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि सड़क हादसा हो गया। मोटा गांव निवासी धनपाल पुत्र रामु बुनकर गैरेज का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। गनोड़ा पहुंचने पर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में धनपाल के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे गनोड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एमजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
#Gandoda #Dungarpur #RoadAccident #BikeAccident #RoadSafety RajasthanNews