Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#हरिद्वार/उत्तराखंड महाशिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव के दरबार पहुंचे DM-SSP, कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर गिनाईं बड़ी उपलब्धियां खबर सार - धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां दोनों अधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांवड़ मेले के सफल और सकुशल समापन को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियों और चुनौतियों की चर्चा हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले में चार करोड़ 40 लाख से अधिक शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे और गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनसमागम के बावजूद पुलिस और प्रशासन की बेहतर प्लानिंग से यात्रा को सुचारू बनाए रखा गया। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रूट प्लान तैयार किए गए, जिससे कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अनावश्यक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले के दौरान बारिश, भारी भीड़ और यातायात प्रबंधन जैसी कई बड़ी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन पुलिस बल ने लगातार ग्राउंड जीरो पर मुस्तैदी के साथ काम किया। तेज बारिश के बीच कांवड़ यात्रा को सुचारू रखना और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे टीमवर्क और लगातार निगरानी के जरिए सफलतापूर्वक संभाला गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।

MORE NEWS