Public App Logo
Profile Picture

Khabar Uttarakhand Ki

@khabaruttarakhandki24
8Followers
0Following
राजकीय इंटर कॉलेज डांगी नैलचामी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विधायक शक्ति लाल शाह ने किया 112.40 लाख के क्लस्टर भवन का लोकार्पण।
Tehri: नगर पंचायत चमियाला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के छात्र छात्राओं को मिली बड़ी सौगात

पढ़ें पूरी खबर 👇 read full news
https://khabaruttarakhandki.com/news/uttarakhand-news/tehri-the-80th-independence-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-at-the-chamiyala-nagar-panchayat-students-of-balganga-mahavidyalaya-sendul-received-a-major-gift-4880
<nis:link nis:type=tag nis:id=chamoli nis:value=Chamoli nis:enabled=true nis:link/> निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में मलबा-पानी घुसा, 22 लोगों के फंसने की सूचना, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=thfc nis:value=THFC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=CMDhami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indian nis:value=indian nis:enabled=true nis:link/>
हटवाल गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरिद्वार/उत्तराखंड nis:value=हरिद्वार/उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/>
 महाशिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव के दरबार पहुंचे DM-SSP, कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

खबर सार  - धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां दोनों अधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांवड़ मेले के सफल और सकुशल समापन को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियों और चुनौतियों की चर्चा हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले में चार करोड़ 40 लाख से अधिक शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे और गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनसमागम के बावजूद पुलिस और प्रशासन की बेहतर प्लानिंग से यात्रा को सुचारू बनाए रखा गया। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रूट प्लान तैयार किए गए, जिससे कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अनावश्यक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले के दौरान बारिश, भारी भीड़ और यातायात प्रबंधन जैसी कई बड़ी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन पुलिस बल ने लगातार ग्राउंड जीरो पर मुस्तैदी के साथ काम किया। तेज बारिश के बीच कांवड़ यात्रा को सुचारू रखना और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे टीमवर्क और लगातार निगरानी के जरिए सफलतापूर्वक संभाला गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।
घनसाली के सेंदुल में बड़ी चोरी: 40-50 लाख के आभूषण समेत नकदी ले उड़े चोर, घर बंद कर गए थे देहरादून, लौटे तो टूटे मिले ताले; लाखों के गहने चोरी।
घुत्तू में बारिश बनी आफत: लैंडस्लाइड से मुख्य बाजार में भारी नुकसान, कई मकान खतरे की जद में
घनसाली:- तेज बारिश से बहा नव निर्मित लकड़ी का पुल, एसडीआरएफ ने रस्सी के सहारे महिला का किया रेस्क्यू
शिक्षकों की मांग पर घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों पर मुकदमा, बीईओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

पढ़ें पूरी खबर 👇 read full news
https://khabaruttarakhandki.com/news/uttarakhand-news/case-registered-against-office-bearers-of-ghansali-jan-sangharsh-morcha-following-teachers-demand-fir-lodged-based-on-the-beo-complaint-4862
<nis:link nis:type=tag nis:id=ghansali nis:value=Ghansali nis:enabled=true nis:link/> भारी बारिश से मुयाल गांव के जंदोली तोक में भूस्खलन, तीन परिवारों को पंचायत भवन में किया शिफ्ट, 25 परिवारों पर भी मंडरा रहा खतरा
घनसाली में लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जन संघर्ष मोर्चा का हल्ला बोल, बीईओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, तालाबंदी की कोशिश
Video 11
घनसाली में लचर शिक्षा व्यवस्थाओं के खिलाफ घनसाली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आंदोलन
घनसाली में 'लखपति दीदी सम्मेलन' का आयोजन, 300 से अधिक महिलाओं का हुआ सम्मान
<nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/>
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टिहरी में छात्रों का जश्न, टिहरी में छात्रों ने मनाया जीत का जश्न, साईं चौक पर बांटी मिठाई
घनसाली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, उफान पर नदियां-गदेरे; स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

पढ़ें पूरी खबर 👇 read full news
https://khabaruttarakhandki.com/news/uttarakhand-news/torrential-rain-disrupts-normal-life-in-ghansali-rivers-and-streams-are-in-spate-and-school-children-face-increased-difficulties-4853

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmtehri nis:value=DMTEHRI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tehripolice nis:value=tehripolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=CMDhami nis:enabled=true nis:link/>
अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि, स्मृति दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

मसूरी। देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ रहे विरोध के बीच मसूरी के एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। छात्रों ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई।
एमपीजी कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के कॉलेज उपाध्यक्ष अनुज पंवार और कॉलेज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और पेपर लीक के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि पेपर लीक केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों मेहनती और ईमानदार छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं का शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं पर विश्वास कमजोर हो रहा है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पेपर लीक के विरोध में घनसाली में कांग्रेस-एनएसयूआई का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
केतन लाल हत्याकांड: केतन का दोस्त दिवाकर डिमरी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, लंबगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
टिहरी जनपद में 29 जुलाई को सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित
घनसाली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, उफान पर नदियां-गदेरे; स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

पढ़ें पूरी खबर 👇 read full news
https://khabaruttarakhandki.com/news/uttarakhand-news/torrential-rain-disrupts-normal-life-in-ghansali-rivers-and-streams-are-in-spate-and-school-children-face-increased-difficulties-4853

<nis:link nis:type=tag nis:id=dmtehri nis:value=DMTEHRI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tehripolice nis:value=tehripolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=CMDhami nis:enabled=true nis:link/>
अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि, स्मृति दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ जननेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन, हृदयाघात से ली अंतिम सांस

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी हीरा सिंह बिष्ट का हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 1 बजे नालापानी चौक स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

हीरा सिंह बिष्ट ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, श्रमिकों, युवाओं और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। छात्र जीवन से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के छात्रसंघ अध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने अधिवक्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई और बाद में सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

वे उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और पृथक राज्य की मांग को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1985 में पहली बार देहरादून विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद 2002 में राजपुर और 2014 में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के मंत्रिमंडल में परिवहन, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रहे।

अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने तकनीकी शिक्षा, पॉलिटेक्निक संस्थानों के विस्तार, श्रमिक कल्याण, परिवहन व्यवस्था, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून आईएसबीटी, वॉल्वो बस सेवा और खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे इंटक उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तथा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।

अपनी सादगी, स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनसरोकारों के कारण हीरा सिंह बिष्ट सभी राजनीतिक दलों में समान रूप से सम्मानित थे। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम 4 बजे उन्हें इंटक की बैठक की अध्यक्षता करनी थी, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार रात हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और श्रमिक संगठनों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टिहरी में छात्रों का जश्न, टिहरी में छात्रों ने मनाया जीत का जश्न, साईं चौक पर बांटी मिठाई