Public App Logo
गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस बलरामपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली । इस अवसर पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी दिलों में देशभक्ति की भावनाओं को और भी ज्यादा जगा दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा को और बढ़ा दिया। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा। शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया। देशभक्ति, गौरव एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह। #Independ - Balrampur News