भागलपुर, 18 अगस्त 2026:* भोजपुर जिला बल के नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा प्राचार्य के रूप में प्रारंभिक संबोधन किया गया। प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, समय की पाबंदी, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता, कानून का ज्ञान, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनसेवा की भावना को पुलिस सेवा का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित करना, आमजन की सुरक्षा एवं सहायता करना तथा पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिस सेवा में अनुशासन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का विशेष महत्व है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण एवं कार्यशैली से जनता के बीच विश्वास कायम करना चाहिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, अनुशासन एवं कौशल का उपयोग भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा में किया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को भविष्य में एक संवेदनशील, सक्षम, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा पुलिस सेवा की गरिमा और जनता के विश्वास को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों, कार्यशैली एवं जनसेवा के मूल्यों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर भी उपस्थित टी।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Bhagalpur Police
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar