जबलपुर: जबलपुर एसपी के निर्देश पर बम स्क्वॉड ने भीड़भाड़ वाले व महत्वपूर्ण स्थानों पर की चेकिंग
जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बम स्क्वॉड की टीम ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे से यह चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जबलपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थान और साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों को टारगेट कर उनकी चेकिंग की गई। लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदेश वस्तु नजर आए तो पुलिस से संपर्क किया जाए।