रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में मदरसों को बंद किए जाने के मुद्दे पर सरकार को कथित तौर पर चेतावनी दिए जाने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद रुद्रपुर में कथित बयान को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #CMDhami #ViralVideo #JuloosEMohammad #RudrapurNews #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #HaldwaniExpressNews