रायबरेली में सीवर लाइन लीकेज के चलते करीब 200 मीटर सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबर
रायबरेली में सीवर लाइन के लीकेज से जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला 25वीं पीएसी वाहिनी कॉलोनी के आसपास का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता सुनील जायसवाल के मुताबिक, उनके घर के पास से सोनू जायसवाल के घर के बीच करीब 200 मीटर क्षेत्र में सीवर लाइन लीकेज होने के कारण लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी पैदल आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। जलभराव के चलते सड़क पर गंदगी और दुर�
Rae Bareli, Raebareli | Oct 2, 2026