ग्वालियर गिर्द: ज्योति सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं, भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार शाम 5 बजे ज्योति सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। शपथ लेने के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और भाजपा सरकार के खिलाफ महिलाओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएंगी।