लखीसराय: आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में तिरंगा अभियान के तहत वृक्षारोपण
लखीसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में नगर परिषद की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार की पूर्वाह्न 7:15 पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, नगर सभापति अरविंद पासवान, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।