उत्तर प्रदेश
बागपत में पुजारी के खूनी अवैध संबंधों ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। गणेश मंदिर के पुजारी ने अपने चेलो के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों को मंदिर परिसर में ही दफन कर दिया। दोनों युवकों के लापता होने के बाद परिजनों ने मामले की पुलिस से शिकायत कर बरामदगी की गुहार लगाई ।पुलिस ने जब मामले में पड़ताल की तो पता लगा कि मृतक युवक अंकित की बहन से पुजारी के अवैध संबंध थे और उसी की शिकायत करने अंकित अपने दोस्त के साथ पुजारी के पास गया था और लापता हो गया। पुलिस ने पुजारी के एक चेले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ सामने आया कि पुजारी ने अपने अवैध संबंधों के चलते दोनों की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को मंदिर पर प्रांगण में ही दफना दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पड़ताल शुरू करती है।
दरअसल,सिगोली तगा गांव निवासी इसरार पुत्र रिड़कू और गांव का ही दिव्यांग युवक अंकित पुत्र मुकेश आपस में दोस्त थे दोनों 25 जुलाई को बाइक से घूमने के लिए घर से निकले थे,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस ने महंत से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह फरार मिला। शक के आधार पर पुलिस ने उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के बाद पुलिस 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे गणेश मंदिर के प्रांगण में पहुंची और एक गड्ढे की खुदाई कराई। गड्ढे से दोनों युवकों के शव बरामद हुए। शव मिलने की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।आरोपी महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
Baghpat, Bagpat | Aug 14, 2026