कोरबा: उफनती नदी बनी इलाज की राह में बाधा, पूर्व सरपंच को कंधे पर बैठाकर पार कराया गया, मैनगड़ीपारा में पुल और बिजली की मांग
Korba, Korba | Sep 28, 2026 कोरबा के मैनगड़ीपारा गांव में एक बार फिर बदहाल कनेक्टिविटी की तस्वीर सामने आई है। तबीयत बिगड़ने पर पूर्व सरपंच को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को उफनती अहिरन नदी पार करनी पड़ी। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद 5-6 युवकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नदी पार कराई।मामला पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के तुमान पंचायत के आश्रित गांव मैनगड़ीपारा का है।